गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा उत्तर नगर निगम का अपना नया भवन बनेगा

कोटा : राजस्थान के कोटा में कोटा नगर निगम का अपना अलग प्रशासनिक भवन अब अलग से बनेगा। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने 50 करोड़ की लागत से बनने वाले नए भवन के प्रारूप का शनिवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर मंजू मेहरा, आयुक्त अनुराग भार्गव, मुख्य अभियंता प्रेमशंकर शर्मा सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार के आदेशानुसार शहर के विकास को बढ़ावा देने, बढ़ती हुई जनसंख्या को बुनियादी सुविधाएं सुनियोजित ढंग से मुहैया कराने के लिए नगर निगम कार्यालय भवन की आवश्यकता थी। नगर निगम का दशहरा मैदान के समीप स्थित राजीव गांधी भवन में कोटा दक्षिण नगर निगम संचालित होगा, जबकि कोटा उत्तर के नवीन भवन का निर्माण ज्वाला तोप के पास पुरानी सब्जी मंडी में जी प्लस-3 मंजिल का नौ हजार वर्ग मीटर भूमि में किया जाएगा।
तीन मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिसमें सोलर सिस्टम, फायर फाइटिंग सिस्टम का आधुनिक तकनीकी का उपयोग किया जाएगा। सभागार डेढ़ सौ सीट की क्षमता का होगा जिसमें साउंड, माइक, आधुनिक लाइट सिस्टम का समावेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *