नैनीताल : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से नैनीताल घूमने आये पर्यटकों की कार खाई में गिरने से एक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार अजय श्रीवास्तव निवासी सदर बाजार, शाहजहांपुर, उप्र अपने दो अन्य साथियों ओमप्रकाश व शिव सक्सेना के साथ शनिवार को नैनीताल घूमने आये थे। रविवार को नैना देवी मंदिर में दर्शन के पश्चात तीनों कैंची धाम नीम करौली महाराज के दर्शन को लिये जा रहे थे। इसी दौरान भूमियाधार के पास उनकी कार संख्या यूपी 27 एफबी 6145 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी।
लोगों ने 112 पर दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से तीनों को खाई से बाहर निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने अजय श्रीवास्तव को मृत्यु घोषित कर दिया। अन्य दो खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। एक अन्य गंभीर घायल को पुलिस ने हायर सेंटर रैफर कर दिया है। साथ ही पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
