गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से एक क्विंटल गांजा जब्त

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने आज एक ट्रक से एक क्विंटल अवैध गांजा जप्त कर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे बाईपास पर एक ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें एक क्विंटल गांजा मिला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मौके से 6 तस्करों को गिफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा तस्कर ट्रक में लोड माल के नीचे गांजा लेकर जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार तस्करों से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त गांजा तस्कर दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित कई प्रदेशों में गांजा की तस्करी करते थे। बताया गया कि पकड़े गए तस्कर राजस्थान के निवासी हैं। इनके पास से एक कार भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार पकड़े एक ट्रक सहित गांजा की कीमत 20 लाख से अधिक बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि गांजा की बड़ी खेप लेकर गांजा तस्कर कहा खपाने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *