गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जोधपुर के विकास में नहीं रखी कोई कमी

जोधपुर : अशोक गहलोत ने आज जोधपुर का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने जोधपुर के विकास में कोई कमी नहीं रखी है। गहलोत रविवार को यहां घोड़ा घाटी से मेहरानगढ़ किला तक 10.90 करोड़ रुपए की लागत से बने 2.3 किलोमीटर लंबाई के राव जोधा मार्ग के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जोधपुर का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की संस्कृति और संस्कार,अपणायत, खान-पान और जोधपुरी कोट जैसी विशेषताओं के चलते पूरी दुनिया में जोधपुर की अनूठी पहचान है। हमारे पूर्वजों ने इसे संजोया-संवारा है जो आधुनिक जोधपुर में भी नजर आता है।
उन्होंने कहा कि लम्बे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग चली आ रही थी। गहलोत ने कहा कि हम विकास के कार्यों को आगे बढ़ाते हैं। इस मार्ग का निर्माण एक संदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 565 वर्ष पूर्व बसा जोधपुर आज निरन्तर बढ़ता हुआ वर्तमान स्वरूप में आ पहुंचा है । जब दुनिया के नक्शे पर यह प्रमुखता से शुमार है। उन्होंने कहा कि चार दशक पूर्व जोधपुर में पानी की समस्या थी तथा रेल सेवा भी सीमित ही थी। परंतु अब जोधपुर ऐसी चुनिंदा जगहों में शामिल है जहां पानी की समस्या नहीं है। यहां इंदिरा गांधी नहर से पानी उपलब्ध हो रहा है। वहीं रेलवे की ब्रॉडगेज लाइन भी अब यहां उपलब्ध है।
गहलोत ने कहा कि मारवाड़ क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। वर्तमान में यहां पानीबिजलीशिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। देश-दुनिया के कई प्रतिष्ठित संस्थान यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी का यहां स्थापित होना जोधपुर के लिये बड़ी उपलब्धि है। जोधपुर में सरदार पटेल के नाम से पुलिस विश्वविद्यालय खोला गया है। जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की गई है जो राज्य की दूसरी मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए महात्मा गांधी के नाम पर विश्वविद्यालय भी यहां खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि 600 करोड़ रुपये की लागत से फिनटेक यूनिवर्सिटी का कार्य भी शुरु हो चुका है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जोधपुरमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी जोधपुर का महत्वपूर्ण स्थान है। यूनेस्को को इसे हैरिटेज सिटी घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इतिहास को याद रखता है वही इतिहास बना पाता है। जोधपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में महापुरूषों की स्मृति में पैनोरमा बनाये जा रहे हैं। यहां मेजर शैतान सिंह के नाम पर शहीद स्मारक एवं म्यूजियम के लिए 75 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। ।समारोह में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा संगीता बेनीवाल, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा तथा अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *