कनकपुरा : डीके शिवकुमार ने एक बार फिर से सत्ता साझेदारी समझौता की बात कर विवाद खड़ा कर दिया है हालांकि उन्होंने अपने समर्थकों से धैर्य रखने का भी आग्रह किया है। शिवकुमार ने यहां अपने समर्थकों से कहा “आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रचंड वोट दिया लेकिन क्या करें? राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह निर्णय लिया और मुझसे अच्छी बातें की, मुझे अपने वरिष्ठों की बातों के आगे झुकना पड़ेगा और धैर्य रखना होगा और इंतजार करना होगा।”
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सरकार में उपमुख्यमंश्री बनने के बाद श्री शिवकुमार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस विषय पर बात की। हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें प्राप्त हुई है और उसने भाजपा को सत्ता से बाहर किया है। जीत के बाद श्री शिवकुमार और सिद्दारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी लंबी रस्साकसी चली , लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया।
डीके शिवकुमार ने फिर की सत्ता साझेदारी समझौते की बात
