चेंगदू : चीन में सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में रविवार को एक पहाड़ के ढहने से 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग लापता हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसा जिनकोहे जिले के योंगशेंग टाउनशिप में एक वन फार्म में सुबह लगभग छह बजे हुआ। करीब 180 से ज्यादा लोगों का बचाव दल अभी तक लापता लोगों की तलाश में लगा हुआ है।
