गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में रविवार को एक प्रेमी युगल ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के चंदागली कस्बा निवासी हेमंत उत्तम के घर में किराये पर रह रहे उनके रिश्तेदार जरारा निवासी रोहन उत्तम का प्रेम प्रसंग ममेरी बहन दीक्षा निवासी शाहजहापुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर से चल रहा था। दीक्षा और रोहन शादी करना चाहते थे मगर परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। वह लगातार मिलने जुलने पर विरोध कर रहे थे। उन्होने बताया कि आज जब घर मे कोई नही था तो रोहन और दीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *