गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा घटना स्थल पर यातायात बहाल

भुवनेश्वर : ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 51 घंटे बाद आज रात डाउन लाइन पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया। मालगाड़ी में कोयला लदा है और हल्दिया जा रही है। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे।
अप लाइन की मरम्मत का काम अभी जारी है। कल तक उसे भी यातायात के लिए खोल दिए जाने की संभावना है। रेल मंत्री ने लोको पायलट को और ट्रेन के अंत में गार्ड को हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़ा भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *