गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

असम, अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

गुवाहाटी। असम सीमांत धेमाजी जिले के जयरामपुर के पास पनबाड़ी में भड़की हिंसा में अरुणाचल और असम दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय सीमा पर हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक अरुणाचल और असम के बीच सीमा क्षेत्र के हमलावरों ने असम के लोगों पर हमला किया जो पेड़ और पौधे लगा रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान असम के बोगा चुटिया के रूप में की गई है, जो असम-अरुणाचल सीमा पर विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के तहत पौधारोपण कर रहा था। इसके अलावा घायलों के नाम पुष्पा गोगोई और मोनिटू गोगोई है। हमलावरों ने तीन अन्य लोगों को अगवा भी किया। पुलिस ने अपहृत लोगों की तलाश के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने ट्वीट किया, मैं धेमाजी में असम-अरुणाचल सीमा के पनबारी इलाके में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करता हूँ, जहां मेरे निर्वाचन क्षेत्र के बोरबिला चुटियाकारी गांव के बोगा चुटिया नामक एक व्यक्ति की हत्या की गई है और अन्य तीन मिलोनपुर गांव के मोनिटू गोगोई, पुष्पा गोगोई और अकोनी गोहेन घायल हुए हैं। जिला प्रशासन और धेमाजी पुलिस मौके पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *