गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

मुंबई : अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ों की बदौलत फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी बंद करने की उम्मीद में वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की ऑटो, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स और यूटिलिटीज समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 240.36 अंक उछलकर 62787.47 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.75 अंक की बढ़त लेकर 18593.85 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 27,372.73 अंक और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत की छलांग लगाकर 31,043.53 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3840 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2173 में लिवाली जबकि 1489 में बिकवाली हुई वहीं 178 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियां हरे जबकि शेष 25 लाल निशान पर रही।
बीएसई के सोलह समूह तेजी पर रहे। इस दौरान ऑटो 1.23, कमोडिटीज 0.51, सीडी 0.56, ऊर्जा 0.22, वित्तीय सेवाएं 0.31, हेल्थकेयर 0.07, इंडस्ट्रियल्स 1.07, दूरसंचार 0.09, यूटिलिटीज 0.91, बैंकिंग 0.48, कैपिटल गुड्स 1.14, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.54, धातु 0.44, तेल एवं गैस 0.18, पावर 0.57 और रियल्टी समूह के शेयर 0.27 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.48, जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 2.20, हांगकांग का हैंगसेंग 0.84, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.54 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.07 प्रतिशत मजबूत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *