गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कॉलेज छात्रा ने की वृद्ध महिला की हत्या

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय के भैरोगंज महाराज बाग में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक कॉलेज की छात्रा का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि 02 जून को महाराज बाग शिवमंदिर के पास भैरोगंज निवासी एक महिला की लाश उसके मकान में खून से लत-पथ पडी मिली थी। मृतक महिला की शिनाख्त मधु तिवारी के रूप में की गई है। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के बाद संदेही महिला रुपाली बघेल निवासी जैतपुर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।

जहां आरोपिता ने बताया कि वह जनवरी 2023 से मृतिका के मकान में किराये से रह कर अध्यापन कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से मकान मालकिन (मृतिका) के साथ किराये एवं बिजली बिल के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर 02 जून जब वह अपनी कोचिंग से वापस कमरे लौटी तब मकान मालकिन द्वारा पुनः किराये को लेकर उसके साथ कहा सुनी होने लगी।
इस दौरान मकान मालकिन ने उसकेे चरित्र को लेकर गलत बात उसके माता पिता को बताने की धमकी दी, जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। हाथपाई के दौरान आवेश में आकर उसने किचन में रखे तवा, चाकू व अन्य सामग्री से मकान मालकिन के सिर पर प्रहार किया गया तथा चाकू से मृतिका का गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपिता ने पास ही पड़े तौलिये से अपने शरीर पर लगे खून को साफ कर वापस आकर अपने बाथरूम में स्नान किया गया एवं घटना के दौरान पहने हुए कपड़े को धुल दिया एवं तैयार होकर कमरे के सामने वाली सीढ़ी से नीचे आकर खड़ी हो गयी।

आरोपिता के शरीर पर पाये गये चोट के निशान की एमएलसी कराने पर विशेषज्ञों द्वारा चाकू के प्रहार से कारित चोंट होना लेख किया गया। इस पर पुलिस ने रुपाली निवासी जैतपुरकला थाना लखनावाड़ा सिवनी को गिरफ्तार कर आज जिला न्यायालय सिवनी के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *