गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केसीआर ने भारत भवन केंद्र की आधारशिला रखी

हैदराबाद : के. चंद्रशेखर राव ने यहां भारत भवन सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट की आधारशिला रखी, जो देश में किसी भी राजनीतिक दल से इतर एक अत्याधुनिक सुविधा वाला केंद्र है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को शहर के बाहरी इलाके कोकापेट में 11 एकड़ में फैली हुई 15 मंजिला विशाल इमारत के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और इस अवसर पर उन्होंने चंडी होम और पूर्णाहुति कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सांसद के केशवराव, वदविराजू रविचंद्र, नामा नागेश्वर राव, बीबी पाटिल, दामोदर राव, सुरेश रेड्डी, रंजीत रेड्डी, पसुनुरी दयाकर, मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी, वेमुला प्रशांत रेड्डी, मल्लार रेड्डी, एमएलसी पल्ला राजेश्वर रेड्डी, शंभीपुर राजू, मधुसूदन चारी, विधायक दानम, नागेंद्र, काले यादैया और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।
देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी का केंद्रीय कार्यालय और विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यालय स्थापित करने वाले बीआरएस ने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को शामिल करते हुए हैदराबाद में एक और प्रभावशाली इमारत के निर्माण की पहल की है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इस प्रतिष्ठान की स्थापना करने का उद्देश्य एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान बनाना है, जो देश के किसी राजनीतिक दल के पास नहीं है।
उन्होंने कहा कि ‘भारत भवन सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट’ राजनीतिक जागरूकता कार्यक्रमों, व्यापक प्रशिक्षण सत्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच जानकारी का प्रसार करने वाले एक केंद्र के रूप में काम करेगा। इमारत में फिलहाल 15 मंजिलें होंगी। सूत्रों के अनुसार, इस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें पूरे देश की जानकारी प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *