गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कूल के चपरासी ने की खुदकशी

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में सरकारी स्कूल के चपरासी का शव सोमवार की सुबह फंदे से लटका पाया गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने मामला वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया था जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस को दी शिकायत में मसूदपुर निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता कुलबीर सिंह गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में चपरासी की नौकरी करते थे और रात को भी वहीं सोते थे।

रविवार रात को उनके पिता घर में खाना खाकर स्कूल में चले गए। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता ने स्कूल के कमरे में फंदा लगा लिया है। वह और परिवार के लोग स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने पिता को प्रधानाचार्य कार्यालय के साथ वाले कमरे में पंखे की हुक से लटके हुए देखा। उन्होंने रस्सी से फंदा लगा रखा था।
मोहित ने कहा कि ताऊ राजबीर के घर पर गांव के ही रमेश, आशीष, रोहित उर्फ राहुल ने मकान में घुसकर उसके और ताऊ के लड़के मंजीत से मारपीट की थी। इस सम्बंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। यह मामला अब हिसार की अदालत में चल रहा है। जिस पर आरोपी रमेश, आशीष और राहुल उस पर और उसके पिता पर काफी दिन से राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे और डरा धमका रहे थे। इसी बात से परेशान होकर उसके पिता ने जान दे दी। सदर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *