भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के मेवात क्षेत्र में पुलिस द्वारा ऑनलाईन ठगी करने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.34 लाख रुपए, 23 फर्जी सिमकार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं एक बाइक को बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाधिकारी कामां रामकिशन, थानाधिकारी जुरहरा जयप्रकाश व डीएसटी टीम प्रभारी मुकेशकुमार ने पुलिस टीम के साथ इस्माईल मेव निवासी नन्देरा थाना कामां के दो पुत्रों 30 वर्षीय युसूफ एवं 19 वर्षीय काहिर को नाकाबंदी कर उस समय धरदबोचा जब बे दोनो गांव नन्देरा की तरफ से बाइक पर कामां की तरफ आ रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने भाई अब्बास के साथ मिलकर ठगी हेतु फर्जी आईडी से सिमों को एक्टीवेट कराकर भोले-भाले लोगों के साथ ऑनलाईन ठगी करते है। बरामद नकदी के बारे में बताया गया कि वह इन तीनों भाईयों द्वारा लोगों से ऑनलाईन ठगी कर प्राप्त की गई थी।
ऑनलाईन ठगी के मामले में दो गिरफ्तार
