गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेरोइन व नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिला भर में पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिंग थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को 75 ग्राम हेरोइन तथा 33,200 की नकदी के साथ काबू किया है।
डिंग थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ सीतू पुत्र सुच्चा सिंह तथा बलजिंदर सिंह उर्फ काली पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भावदीन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि डिंग थाना के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी भावदीन से नरेल खेड़ा रोड पर मौजूद थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग आए और पुलिस पार्टी को सामने देखकर मोटरसाइकिल को छोड़कर, पैदल भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने दोनों को काबू कर जब तलाशी ली तो, उनके कब्जे से 75 ग्राम हैरोइन तथा 33200 की नकदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि हेरोइन ,नकदी तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *