गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन मरे

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार दंपत्ति और उनके भतीजे की मौत हो गयी। तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना हरियावा के लाला पुरवा गांव निवासी मुन्ना लाल (65) अपनी पत्नी महादेवी (60) के साथ सांडी थाना क्षेत्र के मदारा गांव में अपने साले परशुराम की पुत्री की गोद भराई समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को गए थे। मांगलिक समारोह में शरीक होने के बाद अपने साले के पुत्र ज्ञानेंद्र (21) को छोड़ने बाइक से लेकर वापस उनके गांव जा रहा था कि हरदोई बिलग्राम रोड पर कसरावा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी।
इस हादसे में मुन्नालाल और ज्ञानेंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में महादेवी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *