कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र में आज एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भट्टा मोहल्ला के रूपलाल पंथी नामक (70) वर्षीय बुजुर्ग की उसके दामाद मुन्ना वर्मा ने गला रेत दिया। जब तक लोग यहां पहुंच पाते बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी दामाद मुन्ना फरार है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। मौके पर रंगनाथ थाना पुलिस मौजूद है।
