गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्लोवेनिया में हुई गोलीबारी में तीन की मौत

स्लोवेनिया : स्लोवेनिया की राजधानी लजुब्लजाना के पूर्वी हिस्से में सोमवार दोपहर को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 57 और 58 साल की उम्र के लजुब्जाना के दो लोग घटनास्थल पर मृत पाए गए, जबकि 47 साल के लजुब्जाना के एक अन्य व्यक्ति को घटनास्थल के करीब मृत पाया गया। पुलिस का मानना है कि सबसे कम उम्र के हमलावर व्यक्ति ने अन्य दो लोगों को मार डाला। स्थानीय मीडिया ने बताया कि तीसरे व्यक्ति ने आत्महत्या की होगी।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और लोगों से उनके निर्देशों का पालन करने को कहा है। फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी के कारणों के बारे में और कोई जानकारी नही दी है। मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्लोवेनिया में गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ है। आँकड़ों के अनुसार यह यूरोप के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। नागरिकों को केवल पंजीकृत आग्नेयास्त्र रखने की अनुमति है और यदि वे आग्नेयास्त्र खरीदना चाहते हैं तो उन्हें एक विशेष परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *