गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला की गला रेत कर हत्या

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के घुंघटेर क्षेत्र में छत पर सो रही एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बाहरपारा गांव निवासी रामपाल बीती रात रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था जबकि घर पर मौजूद दो बच्चे गांव में आयोजित एक शादी में चले गए थे। घर पर रामपाल की पत्नी रमाकांती (38) अकेले थी।

रात करीब एक बजे रामपाल वापस आया तो दरवाजा बंद मिला। इस बीच उसके दोनों बच्चे भी आ गए। दरवाजा नहीं खुलने पर रामपाल दरवाजे के सामने पड़ी चारपाई पर बच्चों के साथ सो गया। आज सुबह लगभग पांच बजे जब उठा और फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो पीछे की दीवार से चढ़कर छत पर पहुंचा। छत पर पत्नी रमाकांती का शव देख कर चीख पड़ा। तब तक गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व कई थानों की फोर्स पहुंच गई। डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से गला काटकर हत्या हुई है। कुछ सुराग मिले हैं जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *