गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार सपाट

मुंबई : वैश्विक स्तर के मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर ऑटो, पावर, बैंकिंग, हेल्थकेयर, यूटिलिटीज और इंडस्ट्रीयल जैसे समूहों में हुयी मामूली लिवाली के बीच आईटी और टेक जैसे समूहों में हुयी भारी बिकवाली के कारण शेयर बाजार आज सपाट बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 5.41 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 62792.88 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.15 अंक उठकर 18599 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक लिवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत बढ़कर 27452.83 अंक पर और स्मॉलकैप 0.42 प्रतिशत उठकर 31174.98 अंक पर रहा।
बीएसई में शामिल समूहों में से अधिकांश में तेजी रही जिसमें रियलटी 1.25 प्रतिशत, ऑटो 1.10 प्रतिशत, पावर 0.32 प्रतिशत, कमोडिटी 0.74 प्रतिशत, हेल्थकेयर 0.59 प्रतिशत, इंडस्ट्रीयल 0.71 प्रतिशत, सीजी 0.61 प्रतिशत, बैंकिंग 0.41प्रतिशत और यूटिलिटीज 0.47 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वालों में आईटी 1.66 प्रतिशत, टेक 1.51 प्रतिशत, धातु 0.45 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.08 प्रतिशत और एनर्जी 0.05 प्रतिशत शामिल है।
बीएसई में शामिल कंपनियों में से कुल 3659 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें 1986 बढ़त में और 1546 गिरावट में रहे जबकि 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.24 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.12 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.05 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.15 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि जापान का निक्केई 0.90 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *