गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहनागा ट्रेन हादसाः सीबीआई ने दर्ज किया केस

भुवनेश्वर : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को रेल मंत्रालय के अनुरोध और ओडिशा सरकार की सहमति पर बहनागा बाजार स्टेशन पर शुक्रवार को कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया। सीबीआई ने इस संंबंध में बालासोर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपीएस) द्वारा तीन जून को दर्ज किए गए मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम मंगलवार को बहानागा स्टेशन पहुंची और भयानक ट्रेन त्रासदी की जांच शुरू कर दी। अब तक 288 लोगों की जान गई है और 1,000 से अधिक घायल हुए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने दो सुपरफास्ट ट्रेनों और एक मालगाड़ी से जुड़े ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई की टीम कुछ सेंट्रल फोरेंसिक सदस्यों के साथ बहनागा स्टेशन पर घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही स्टेशन के कंट्रोल रूम और सिग्नल रूम का दौरा किया और रेलवे अधिकारियों से चर्चा की।
अधिकारियों ने संवाददाताओं को जांच प्रक्रिया का विवरण देने से इनकार कर दिया। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (दक्षिण पूर्वी सर्कल) शैलेश पाठक ने भी सोमवार को ओडिशा ट्रेन त्रासदी की वैधानिक जांच की। श्री पाठक बहनागा बाजार स्टेशन पहुंचे और दुर्घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के कंट्रोल रूम और सिग्नल रूम में जाकर अधिकारियों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *