गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात कारणों से युवक को गोली मारी

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र में आज शाम एक युवक को अज्ञात कारणों से गोली मार दी गई जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मण्डलेश्वर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनोहर गवली ने बताया कि सोमाखेड़ी निवासी युवक विशाल मेडा को अज्ञात कारणों से पांव में गोली मार दी गई जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमाखेड़ी निवासी तीन युवक विशाल मेडा, रितेश और मिथुन तीन दुपहिया वाहनों पर अपनी परिचित महिला मित्रों के साथ आज सुबह निकले थे। आज अपरान्ह करीब 4 बजे जाम घाट के समीप अज्ञात लोगों ने विशाल मेडा को पांव में गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में विशाल तथा उसके मित्रों ने पुलिस को यह कहानी बताई थी कि वह दो ही लोग दुपहिया वाहन पर जा रहे थे और दो दुपहिया वाहनों पर सवार 4 लोगों ने विशाल से पर्स और मोबाइल लूटने को लेकर गोली मारी थी। पुलिस की विवेचना में शीघ्र ही पता चल गया कि मामला कुछ और है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही गोली मारने का कारण तथा आरोपी का पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *