गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुख्यात अपराधी को अदालत परिसर में गोलियां मारी

लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खूंखार अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ ​​जीवा पर लखनऊ की जिला अदालत परिसर में गोलियां बरसायी गयीं। उसे मरणासन्न हालत में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वकील के वेश में आये हमलावर ने जीवा पर पीछे से एक के बाद एक कई गोलियां दागी जब वह किसी मामले में पेशी पर आया था। सूत्रों के मुताबिक हमलावर ने पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। जीवा को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी और चिकित्सक उसकी हालत को लेकर कुछ भी कहने से कतरा रहे है मगर विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने जीवा को मृत घोषित कर दिया है।
हमलावर को पुलिस ने दबोच लिया है। इस गोलीबारी में एक बालिका के भी गोली लगने की सूचना है। दुस्साहिक वारदात के बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। कचहरी परिसर में मौजूद वकीलों ने घटना के प्रति विरोध जताते हुये खुद की सुरक्षा की मांग की। सूत्रों ने बताया कि जीवा पश्चिमी यूपी का खूंखार गैंगस्टर था, जिसके संबंध माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *