नई दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को अमृत किशोर अभियान की शुरुआत की जो किशोर – किशोरियों को अपनी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने में मदद करेगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान देश के युवाओं को भविष्य के लिए अपनी आकांक्षाओं और सपनों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें सशक्त बनाएगा।
इसमें 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोर-किशोरियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर रील बनाकर अपनी आकांक्षाओं को साझा करने के लिए आमंत्रित करता है। इसके लिए मेटा इंडिया के साथ साझेदारी की गयी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमृत किशोर अभियान का उद्देश्य उनकी आकांक्षाओं को शामिल करना, प्रेरित करना और उनका पोषण करना है। अमृत किशोर अभियान में चयनित युवाओं को वरिष्ठ नीति निर्माताओं और उद्योगपतियों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। अभियान से 50 प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा और नयी दिल्ली में आमंत्रित किया जाएगा।
