गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार क्षेत्र स्थित हुसैनाबाद मोहल्ले में बुधवार को एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आज़मगढ़ जिले के दीदारगंज क्षेत्र स्थित डीहपुर गांव निवासी योगेंद्र यादव की पुत्री खुशबू यादव (19) टीडी पीजी कालेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह हुसैनाबाद मोहल्ले में रमेश मिश्रा के मकान में किराए पर रहती थी।

वह अपनी मां से फोन पर बातचीत की उसके बाद उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके घर वालों को सूचना दी। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक छात्रा के घर वालों ने बताया कि उसके पड़ोसी गांव के एक युवक से लड़की की बातचीत चल रही थी। इस बिंदु पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *