गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेखावत के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने किया मंथन

सिरसा : केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में एक मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने की। इस दौरान लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी श्रीनिवास गोयल, संयोजक प्रवीन जोड़ा एडवोकेट व महा संपर्क अभियान के संयोजक देव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने बताया कि मीटिंग में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी मोर्चों के साथ संयुक्त मोर्चा सम्मेलन ओढां में रखा गया है। इसके बाद दूसरी बैठक नौ जून को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ होगी।
चौटाला ने बताया कि इसके बाद व्यापारी सम्मेलन फतेहाबाद में होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 18 जून को सिरसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा तैयार की। सोनी ने कहा कि अमित शाह का सिरसा दौरा ऐतिहासिक होगा। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके दौरे को लेकर अभी सेकमर कस लें।
इस मौके पर, बलकौर सिंह पूर्व विधायक, रामचंद्र कंबोज जिला महामंत्री, व्यापारी कल्याण बोर्ड से गंगाराम गुप्ता, पदम जैन, जिकेश मेहता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भावना शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अभिमन्यु कोछड़, राजेंद्र सिंह, मुकेश मेहता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *