गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्राओं को एसएचओ ने साइबर क्राइम से किया सतर्क

डिजिटल लेन-देन में बढ़ते साइबर स्मार्ट हैकर्स पर अंकुश लगाने में थाना प्रभारी के अथक प्रयास

राजकीय शिक्षण संस्थान समेत ग्राम्य नागरिकों तक पहुंचकर सतर्कता बरतने के दिए सुझाव

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को विशेष विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें साइबर क्राइम संबधित छात्राओं को थाना प्रभारी रामनाथ द्वारा जागरूक किया गया।

डिजिटल लेन-देन दौर में बढ़ते साइबर अपराधियों के मंसूबों पर अंकुश लगाने के लिए अपने सतर्कता संबोधन में थाना प्रभारी ने साइबर स्मार्ट हैकर व अपराधियों द्वारा किया जाने वाले अपराध के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि, इस समय देश में साइबर क्राइम तेजी से फैल रहा है। हैकर्स चुटकियों में किसी का भी बैंक अकाउंट खाली कर दे रहे हैं। लोगों की छोटी-सी लापरवाही उन्हें पछताने पर मजबूर कर दे रही है। ऑनलाइन ठगी का शिकार होते ही उसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

उन्होंने बताया साइबर अपराध कई तरह के होते हैं। यह सभी इंटरनेट से जुड़े मामले है।जैसे डिजिटल ई-लेन-देन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, साइबर स्टॉकिंग सिस्टम को नष्ट करने के लिए वायरस, आदि शामिल हैं। यह अपराध आज कल शिक्षित वर्ग के साथ ज्यादा हो रहा है। अपराधी व्यक्ति की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते है। लोग उनकी बातों में आकर ठगी का शिकार होते हैं। थाना प्रभारी ने इस गंभीर विषय पर सुरक्षित रहने का तरीके बताए साथ ही बताया कि ई-ट्रांजेक्शन में गड़बड़ी पाए जाने पर सर्वप्रथम अपने बैंक खाते को बंद करवाएं और 1930 नंबर डायल करके रिपोर्ट दर्ज करवाए। उन्होंने आगे कहा कि, यदि ग्राम्य नागरिक सावधानी बरतेंगे तो हम इन समस्याओं का समाधान जल्द ही कर लेंगे।

इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर ने भी छात्राओं को कई पढे़-लिखे लोगों का उदाहरण देकर इस साइबर क्राइम से बचने का तरीका बताया। साथ ही बताया कि मोबाइल का प्रयोग जरूरत के अनुसार करें। इसका अधिक उपयोग से शारीरिक मानसिक परेशानी होती है। मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन हानिकारक होती हैं जो शरीर प्रभावित करते हुए नुकसान पहुँचाती है।

इस विशेष व्याख्यान की उपस्थिति में एनएसएस प्रभारी डॉ. पूनम तंवर, डॉ. सुशीला यादव, लेक्चरर सुनील, सन्तोष यादव, ममता बायला, रमन, प्रदीप आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *