गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगलादेश में लू के कारण माध्यमिक विद्यालय बंद

ढाका : बंगलादेश में भीषण लू के कारण सभी माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह घोषणा की है। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के महानिदेशक प्रोफेसर नेहाल अहमद ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले, बच्चों को तेज गर्मी से बचाने के लिए सभी प्राथमिक स्कूलों को पांच से 08 जून तक चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच, बुधवार को कुमिल्ला के दाउदकुंडी में तीन माध्यमिक विद्यालयों के 26 छात्र अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान बीमार पड़ गए। इनमें से 23 छात्रों को इलाज के लिए दाउदकंडी उपजिला स्वास्थ्य परिसर में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *