गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 सिविल कोर्ट परिसर में चला चेकिंग अभियान

जौनपुर : लखनऊ के अदालत परिसर में हुई गोलीबारी के मद्देनजर गुरूवार को यहां दीवानी न्यायालय परिसर में स्थानी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान सुरक्षा को लेकर में रखते हुए चलाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लखनऊ के अदालत परिसर में कल संजीव जीवा नामक कुख्यात बदमाश की हत्या की घटना के बाद स्पेशल डीजीपी कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने प्रदेश के सभी जनपदो में न्यायालय परिसर में गहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जारी किये थे।
इसी आदेश के क्रम में जौनपुर पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने भी जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में गहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अनुपम सिंह के भारी भारी पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्धों से पूछ-ताछ करते हुए सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीवानी न्यायालय परिसर में लगे सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि एक एक व्यक्ति की सघनता से चेकिंग किया जाना सुनिश्चित करें ताकि न्यायिक परिसर पूरी तरह से सुरक्षित रहे और कानून अपना काम कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *