नई दिल्ली : तुषार चौधरी के दो शानदार गोलों की मदद से उत्तर रेलवे ने गुरुवार को भारतीय खाद्य निगम मुख्यालय को 2-0 से हराकर फुटबॉल दिल्ली सांस्थानिक लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नेहरू स्टेडियम पर खेले गये दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली सरकार ने ईएसआईसी को मैन ऑफ द मैच संजय कुमार के दो गोलों की बदौलत 5-2 से परास्त किया।
रेलवे की जीत में मैन ऑफ द मैच तुषार के साथ अमरिंदर, सुखजिंदर मान और सुनीत कुमार का तालमेल दर्शनीय रहा। दिल्ली सरकार की अग्रिम पंक्ति को थामना ईएसआईसी के रक्षकों के लिये नामुमकिन साबित हुआ। पहले हाफ में संजय कुमार के दो बेहतरीन गोलों से दिल्ली सरकार ने खेल पर पकड़ बनाई। मुकेश चान्याल, मोहित कुमार और जतिन बिष्ट ने अपनी टीम की जीत में एक-एक गोल का योगदान दिया। पराजित ईएसआईसी के लिए पवन जोशी के दोनों गोल शानदार रहे।
रेलवे, दिल्ली सरकार सेमीफाइनल में
