गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा में दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान के कोटा में दो अलग-अलग मामलों में वांछित इनामी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में पिछले चार सालों से फ़रार चल रहे भीमगंजमंड़ी थाना क्षेत्र निवासी आकाश मितल (43) को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोटा शहर के विभिन्न स्थानों में धोखाधड़ी सहित अन्य संगीन मामलों में 6 मुकदमें दर्ज है। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। फ़रारी के दौरान वह जयपुर में रह रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
श्री चौधरी ने बताया कि प्राणघातक हमले के एक ओर इनामी अपराधी सुनील उर्फ कच्चू को भी बोरखेड़ा पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। सुनील उर्फ कच्चू पर आरोप है कि उसने 1 अप्रैल को बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की कृष्ण विहार कॉलोनी में स्वर्णकार की दुकान में काम करने वाले सत्यनारायण सोनी (36) पर अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला किया था और फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। कोटा पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *