गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वडोदरा में अवैध शराब बरामद

वडोदरा : गुजरात में वडोदरा शहर के वरासिया क्षेत्र में एक मकान से 26 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद की गयी है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर योगी नगर के एक मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से शराब की कुल 19,267 बोतलें, 36,800 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और सीसीटीवी का एक डीवीआर जब्त करके दो लोगों को पकड़ लिया गया। जब्त शराब की कीमत 26,06,600 रुपये, तीन मोबाइल फोन की कीमत 6,000 रुपये और डीवीआर की कीमत 1000 रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इस सिलसिले में अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *