गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूरी दुनिया में बज रहा है मोदी का डंका

मिर्जापुर : केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का डंका सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि सात समंदर पार के देशों में भी बज रहा है। मौर्य ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि सभी विपक्षी दल भी यदि एक छत के नीचे आ जाये, फिर भी देश की जनता अगले साल होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहले से भी ज्यादा सीटों पर जितायेगी।
उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है कि जिस अमेरिका ने कभी उनको वीजा देने से मना कर दिया था, आज उसके राष्ट्रपति उनका ऑटोग्राफ मांग रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत बढ़ रही है। भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया मोदी मय हो रही है।
उप मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुये कहा कि यह 56 इंच के सीने का ही कमाल है कि मोदी ने पूरे विश्व में स्वदेशी टीकाकरण को लोगों की सहायता के लिए पहुंचाया। अपने देश के 220 करोड़ लोगों तक टीका का डोज दिया। हर जगह उन्होंने अपनी क्षमता सिद्ध की। जो देश हमको आंख दिखाता है, उसके घर में घुसकर हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी का बूथ स्तर तक का संगठन तो बनाते ही हैं। अब मोर्चा का भी बूथ स्तर तक संगठन बनाएं। जिससे 2024 में पार्टी को भारी बहुमत मिले। नौ महीने बचे हुए हैं नौ महीने में एक नई पीढ़ी आ जाती है। कार्यकर्ता अपना सब कुछ दे। मोदी कार्यों की बृहत चर्चा की और कहा कि आत्मनिर्भर भारत आंतकमुक्त भारत विकासशील भारत बनाना है।
इससे पहले केशव मौर्य ने विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन किए। उन्होंने निर्माणाधीन विंध्य कोरिडोर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल अनुराग पटेल विनीत सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *