गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में बनेंगे पांच नए थाने

भोपाल : मध्यप्रदेश को जल्दी ही पांच और नए पुलिस थानों की सौगात मिलने वाली है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में 5 नए थाने बनाने की प्रक्रिया विचाराधीन है। भोपाल के कोलार में कजली खेड़ा, खरगोन में जैतापुर, सीधी में मड़वास एवं सेमरिया और देवास में कमलापुर थाना बनेगा। वहीं एक अन्य अहम जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में 45 जिलों में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष न्यायाधीश नियुक्त हैं। शेष 7 जिलों अशोक नगर, हरदा, बुरहानपुर, सिंगरौली, उमरिया, निवाड़ी एवं आगर में विशेष न्यायालय की स्थापना के संबंध में अधिसूचना जारी की जाने की कार्यवाही की जा रही है। इससे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *