गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैरिटेज स्वास्थ्य दस्ते ने किया पॉलिथीन जब्त

82 हजार कैरिंग चार्ज वसूला

जयपुर : राजस्थान में नगर निगम जयपुर हैरिटेज के स्वास्थ दस्ते ने दो दिन में 70 किलो पॉलिथीन जब्त कर 82000 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूल किया। हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि नगन निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के मध्ये नजर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाये रखने के लिए हर कदम उठा रही है ।
उन्होंने बताया कि बताया निगम का स्वास्थ्य दस्ता प्रतिदिन परकोटे के बाजारों में जाकर पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों व व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है की सभी लोग कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करें क्योंकि पॉलिथीन का यूज मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *