गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो मरे

अयोध्या : उत्तर प्रदेश में अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर पिकप और बस की भिड़न्त में दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग के बूथ नंबर चार पर आज रोडवेज की बस और पिकप में आमने-सामने भिड़न्त होने से जिला बस्ती निवासी जगन्नाथ मिश्र और राजेश उर्फ लल्लू निषाद की मौके पर मृत्यु हो गयी।

वे अयोध्या में नवीन मंडी से सब्जी बेंचकर बस्ती की तरफ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बूथ नंबर चार पर अक्सर दुर्घटना होती है क्योंकि वहां का रास्ता बहुत संकरा है जिससे वाहनों के आने-जाने में दिक्कत होती है इसलिए वहां दुर्घटनाएं आये दिन होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *