गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या

छपरा। बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि गंगवा गांव निवासी राजेश्वर महतो (60), स्वामी नाथ महतो (55) और दिनेश महतो (55) के घर पर शनिवार की देर रात लालू महतो और उसके पुत्र पहुंचे। इसके बाद उन लोगों ने तीनों लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सको ने स्वामी नाथ महतो और और राजेश्वर महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाने के दौरान दिनेश महतो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *