देवास : मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के गोलागांव में आज सुबह पुरानी रंजिश के लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य को इंदौर ले जाया गया है। दोनों मृतक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के गोलागांव में सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर एक पक्ष द्वारा की गयी गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें राजेश जाट (35) की मौत हो गयी और कैलाश जांच में इंदौर ले जाते समय रास्ते में दमतोड़ दिया, जबकि तीसरे घायल व्यक्ति को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतक भाजपा से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में वरुण जाट सहित सात अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
