अजमेर : राजस्थान में अजमेर की बिजयनगर थाना पुलिस ने सूर्या गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है बिजयनगर थाना अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने 6 फरवरी 2023 को सुरेश गुर्जर के साथ मिलकर अपहरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में भैरू गुर्जर (20) तथा गोविंद खटाणा (27) दोनों थाना बिजयनगर निवासी हैं को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि यह दोनों आरोपी भी खरवा फायरिंग में शामिल थे जब 17 फरवरी 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दौरा खरवा ब्यावर की ओर था।
