गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

8.69 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद, चार गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना सिविल लाइंस ने एक अहम कार्यवाही करते हुए रोडवेज बस स्टैंड से अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं अवैध हथियार देशी कट्टे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अजमेर सिविल लाइंस थाना अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपी रोडवेज बस स्टैंड पर संदिग्ध दिखने पर उन्हें चेक किया गया तो उनके पास से स्मैक पाउडर 8.69 ग्राम जिसका अंतरराष्ट्रीय अनुमानित मूल्य 1 लाख 20 हजार रुपये है बरामद की।

साथ ही अवैध हथियार देशी कट्टा भी बरामद किया। चारों आरोपियों ने अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से लाना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कोली (21), देवेश कोली (19), रोहित मेघवंशी (22), राज सैनी (29) सभी अलवर गेट थाना निवासी अजमेर है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ साथ आर्म्स एक्ट में भी प्रकरण दर्ज कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *