गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मथुरा में दिनदहाड़े हुई लूट

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना गोविंद नगर इलाके के अंतर्गत द्वारकेशपुरी कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक नौकर की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर चांदी से भरे थैले को लूट लिया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार द्वारकेश पुरी कॉलोनी निवासी प्रभु दयाल एडवोकेट का नौकर मोतीलाल रविवार की दोपहर बैरागपुरा मोहल्ले से चांदी का माल एक थैले में लेकर अपनी दुकान के लिए एक्टिवा से लौट रहा था।

इसी बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर डालकर उससे चांदी का थैला लूटकर भाग गए । मोतीलाल का दावा है कि उसने एक लुटेरे को पकड़ भी लिया था मगर दूसरे ने उनकी आंख में मिर्च का चूरा झोंक दिया जिससे लुटेरे भागने में सफल रहे। एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डे ने बताया कि लुटेराें को पकड़ने के लिए पांच टीमे लगा दी गई हैं तथा घटना का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *