बारां : नगर परिषद के पूर्व उपसभापति गौरव शर्मा के हत्याकांड को लेकर सर्व समाज एवं व्यापारियों द्वारा आज शाम को शहर के प्रमुख मार्गों पर मौन रखते हुए कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, श्रीजी चौक से होते हुए सब्जी मंडी तथा इंदिरा मार्केट से प्रताप चौक पहुंचा। जहां पर एकत्रित हुए सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों तथा महिलाओं ने दिवंगत गौरव शर्मा के फोटो के समक्ष 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर कपिल देव शर्मा ने कहा कि गौरव शर्मा हत्याकांड की जब तक सीबीआई जांच नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन विभिन्न चरणों में बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाए तथा उनकी संपत्तियों को जप्त किया जाए। इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर तक बारां बंद का निर्णय लिया गया है। उन्होंने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं इत्यादि से आग्रह किया है कि वह बंद को अपना समर्थन देकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
गौरव हत्याकांड को लेकर निकाला कैंडल मार्च
