गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नौ ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वर्ष 2004-05 में काम के बदले अनाज योजना गबन के मामले में सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी बरसठी ने नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने अनुसार जिले में वर्ष 2004-05 में एसजीआरवाई योजना के अंतर्गत काम के बदले अनाज का काम चल रहा था, जिसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारियों के दी गयी थी, खाद्यान्न वितरण का अभिलेख ईओडब्ल्यू वाराणसी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराये।

उस योजना पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के बाद बरसठी के खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने आज सोमवार को तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वनाथ दुबे, शीतला प्रसाद, लालसाहब सिंह, रामप्यारे, दयाराम भारती, सभाजीत, मिठाई लाल, रमेश चंद यादव, और दीनदयाल के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न गबन का बरसठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *