गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान से स्थानीय स्तर पर आईटी, दूरसंचार, तेल एवं गैस, रियल्टी और टेक समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी लौट आई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 99.08 अंक की बढ़त लेकर 62724.71 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.10 अंक बढ़कर 18601.50 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.54 प्रतिशत उछलकर 27,666.72 अंक और स्मॉलकैप 0.72 प्रतिशत की छलांग लगाकर 31,617.37 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3862 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2150 में लिवाली जबकि 1575 में बिकवाली हुई वहीं 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 37 कंपनियां हरे जबकि शेष 13 लाल निशान पर रही।
बीएसई के पंद्रह समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.41, सीडी 0.50, ऊर्जा 0.80, एफएमसीजी 0.10, वित्तीय सेवाएं 0.03, हेल्थकेयर 0.04, आईटी 1.47, दूरसंचार 1.06, यूटिलिटीज 0.22, ऑटो 0.34, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.39, धातु 0.52, तेल एवं गैस 1.05, रियल्टी 1.48 और टेक समूह के शेयर 1.42 प्रतिशत चढ़ गए।
विश्व बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.05, जर्मनी का डैक्स 0.75, जापान का निक्केई 0.52 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.07 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.45 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.08 प्रतिशत गिर गया।
कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 34 अंक बढ़कर 62,659.98 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 62,615.20 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, लिवाली होने से यह दोपहर तक 62,804.89 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 62,625.63 अंक की तुलना में 0.16 प्रतिशत चढ़कर 62,724.71 अंक पर रहा।
इसी तरह निफ्टी भी 32 अंक की बढ़त लेकर 18,595.05 अंक पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। वहीं हुई लिवाली की बदौलत 18,633.60 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,563.40 अंक के मुकाबले 0.21 प्रतिशत की तेजी लेकर 18,601.50 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एचसीएल टेक 2.63, इंफोसिस 2.05, एनटीपीसी 1.64, टीसीएस 1.19, टेक महिंद्रा 1.02, नेस्ले इंडिया 0.92, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.87, बजाज फाइनेंस 0.85, अल्ट्रासिमको 0.58, टाटा स्टील 0.55, भारती एयरटेल 0.47, एशियन पेंट 0.41, कोटक बैंक 0.35, टाटा मोटर्स 0.27, हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.23, सन फार्मा 0.21, इंडसइंड बैंक 0.11 और रिलायंस 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, पावरग्रिड 1.25, एलटी 1.04, टाइटन 0.82, मारुति 0.80, एचडीएफसी बैंक 0.62, विप्रो 0.54, एचडीएफसी 0.35, आईटीसी 0.35, आईसीआईसीआई बैंक 0.14 और एसबीआई ने 0.01 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *