मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे मजबूत होकर 82.43 रुपये प्रति डॉलर हो गया। इसके पिछले कारोबार दिवस रुपया 82.47 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया दो पैसे की बढ़त लेकर 82.45 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली से समर्थन पाकर 82.42 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 82.49 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.47 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में चार पैसे मजबूत होकर 82.43 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
