गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

होंडा ने पेश किया नया डियो

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज ओबीडी2 कम्प्लायन्ट नए 2023 डियो के लाॅन्च की घोषणा की, जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 70211 रुपये है। कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुत्सुमु ओतानी ने इसकी लॉन्चिंग पर कहा, ‘‘हमें गर्व है कि ओबीडी2 कम्प्लायन्ट नए 2023 डियो के लाॅन्च के साथ हम ऐसा स्कूटर लेकर आए हैं जो न सिर्फ स्पोर्टी और एग्रेसिव डिज़ाइन बल्कि आधुनिक टेक्नोलाॅजी से लैस है। नया डियो हमारे उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है और हमें विश्वास है कि यह उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा।’’
इसमें बीएसVI ओबीडी2 कम्प्लायन्ट 2023 डियो 110 सीसी इंजन है, जो एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर से लैस है। परिष्कृत, सटीक और संवेदनशील एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर ईएसपी टेक्नोलाॅजी भारत का विश्वस्तरीय मानकों के समकक्ष लाती है। होंडा की एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर ईएसपी टेक्नोलाॅजी इंजन के लिए परफोर्मेन्स एक्सेलरेटर है, जो फ्रिक्शन को कम कर एनर्जी आउटपुट को अनुकूलित करती है तथा साइलेन्ट स्टार्ट के साथ इंजन को पर्यावरण के अनुकूल बनाती है। डियो का नया डिज़ाइन फ्रन्ट रिब्स और सिग्नेचर एलईडी पाॅज़िशन लैम्प के साथ मोटो-स्कूटर का अनुभव प्रदान करता है।

आधुनिक टेल लैम्प डिज़ाइन, नया एलाॅय व्हील्स, स्पोर्ट स्प्लिट ग्रैब रेल, शार्प डियो लोगो और ग्राफिक्स इसे उन युवा उपभोक्तओं के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं, जो अपने स्कूटर से मस्ती और रोमांच की उम्मीद रखते हैं। यह इंजन को तब तक स्टार्ट नहीं होने देता जब तक स्कूटर साईड स्टैंड पर हो। कंपनी ने नए 2023 डियो पर स्पेशल 10 साल का वारंटी पैकेज (तीन साल स्टैंडर्ड और सात साल की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी) की भी पेशकश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *