गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सतपुड़ा भवन में आग लगी या लगाई गई

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य संचालनालय सतपुड़ा भवन में अग्निकांड को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि ये आग लगी है या लगाई गई है, ये एक बड़ा सवाल है। कमलनाथ ने अपने बयान में कहा कि ये एक और भ्रष्टाचार का उदाहरण है। ये आग लगी है या लगाई गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 12 हजार फाइलों में आग लगी है।

पता नहीं कितनी हजार फाइल होंगी। उनका क्या लक्ष्य था। ये भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। इसकी स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच होनी चाहिए। अग्निकांड के बाद इससे निपटने में सरकार की तैयारियों पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि सरकार की किसी चीज की तैयारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की केवल पैसे बनाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *