गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हुर्रियत नेता की संपत्तियां कुर्क

श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकवादियों को धन मुहैया कराये जाने के मामले में जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के शाल्टेंग इलाके में ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता अयाज अकबर की संपत्ति कुर्क कर ली।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने आतंकवादियों को धन मुहैया कराये जाने के मामले में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में प्रमुख कश्मीरी व्यापारी अहमद वटाली की 17 संपत्तियां कुर्क करने के एक दिन बाद यह नवीनतम प्रकरण सामने आया। मई माह में, नयी दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत द्वारा निर्देश के बाद श्रीनगर के बाहरी इलाकों में अकबर की संपत्तियां कुर्क कर ली गयी थीं।

इस सम्पत्ति को इस संदर्भ में पार्टी के सभी सदस्यों के लिए सूचित करते हुए, नोटिस लगाया गया है। हुर्रियत नेता अयाज अकबर इस समय नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। एनआईए ने उसे जुलाई 2017 में आतंकवादी फंडिग मामले के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *