गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में मंगलवार को दाेपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 33.15 उत्तरी अक्षांश और 75.82 पूर्वी देशांतर पर डोडा के उत्तर-पूर्व में जमीन की सतह से छह किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य भागों में अपराह्न 13:33 बजे कुछ सेकंड तक महसूस किये गये। कुछ स्थानों पर भयभीत लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित जगहों पर चले गये। भूकंप से अभी तक किसी तरह की सम्पत्ति और जन हानि की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *