गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में दो महिलाओं की हत्या

अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में भूमि संबंधित एक विवाद के मामले में हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भालूमाड़ा थाने के बरबसपुर गाँव में भूमि सम्बन्धी एक विवाद में पडोसी छोटन रजक ने विजय प्रजापति को मारने दौडा तभी उसकी पत्नी जानकी प्रजापति 36 वर्ष और उसकी माँ तिहारा बाई प्रजापति ने विजय को बचाने का प्रयास किया, आरोपी छोटन ने कुल्हाड़ी से जानकी और तिहारा के सिर पर वार किया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

इस घटना में विजय और एक अन्य गम्भीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। छोटन रजक परिवार सहित फरार हो गया। मोहल्ले वालों ने शवों को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया है,आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने तक धरना जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *